भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पश्चिमी घाटों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होगी और घाटों से सटे तमिलनाडु के जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. सोमवार को जारी सप्ताह के लिए आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार, नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी और डिंडुगल में दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.
...