दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने अपने कार्यों को डिजिटलाइज करने की एक बड़ी पहल के रूप में 'इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग' सॉफ्टवेयर को डेवलप किया है जो पूर्ण रूप से स्वदेशी है. यह एक कस्टम-मेड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर है जिससे डीएमआरसी अपने फेज-4 के कॉरिडोर तथा पटना मेट्रो के कार्यों की प्रगति को मॉनिटर कर सकेगी.
...