चीन ने उज्बेकिस्तान में अगले सप्ताह होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच संभावित बैठक पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उसने कहा कि पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए एक ‘‘सकारात्मक घटनाक्रम’’ है।
...