कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित 'वोट चोरी' को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 'एक व्यक्ति, एक वोट' संविधान का आधार है और चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वे 'एक व्यक्ति, एक वोट' को लागू करें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया.
...