त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव के बीच फैले तनाव को देखते हुए अगरतला में आज न तो बीजेपी और न ही टीएमसी के रोड शो और रैली करने की इजाजत दी गई है. हालांकि प्रशासन ने इन दोनों की पार्टियों को इलाकों में नुक्कड़ सभा करने की अनुमति दी है. वहीं इस मामले में अगरतला अनुमंडल पुलिस अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि, टीएमसी ने हमें उस समय के बारे में सूचित नहीं किया है जब वे नुक्कड़ सभा आयोजित करने जा रहे हैं.
...