⚡लद्दाख में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 200 पर पहुंची
By Bhasha
लद्दाख में कोरोना वायरस से एक और मरीज के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 200 हो गयी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 22 और लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के मामले बढ़कर 19,704 हो गए.