⚡ कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से होगा शुरू, सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क टीके लगेंगे
By Bhasha
सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क लगाया जायेगा.