⚡मुख्यमंत्री नीतीश से अंग्रेजी में बात करने वाला किसान मशरूम से दिखा रहा सैकड़ों को राह
By IANS
बिहार में ऐसे तो किसानी की चर्चा कम ही होती है, लेकिन इन दिनों लखीसराय के एक किसान दंपति की चर्चा खूब हो रही है. एमबीए की पढ़ाई पूरी कर पुणे में आईटी के क्षेत्र में नौकरी छोड़कर किसान बने अमित अंग्रेजी बोलने को लेकर सुर्खियों में हैं.