जीवन कभी-कभी कल्पना से भी परे होता है. यह बात साबित की राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे एक पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र कश्यप ने. कश्यप राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे थे और वह अपने बेटे राम के लिए 14 साल के वनवास की घोषणा करने के बाद मंच पर गिर गए, तो लोगों को लगा यह उनके शानदारा अभिनय का हिस्सा है, और जमकर तालियां बजाई.
...