⚡दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
By Bhasha
राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त शीत लहर के चलते बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया.