करीब एक दशक पुराने और ‘मनहूस’ माने जाने वाले मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को अब कोविड केयर सेंटर में बदला जा रहा है. इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान की और कहा कि वह अपने आधिकारिक आवास को संभावित तीसरी लहर के दौरान कोविड मरीजों के उपचार के लिए तैयार करवा रहे हैं.
...