उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बीते चार वर्ष से विकास कार्य कर रही है. इसी कार्य की बदौलत ही हम 2022 में तीन सौ से अधिक सीट जीतेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक काफी अच्छी हुई है. हम लोग 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग भी गए हैं.
...