जब तेलुगु भाषा के लोकसंगीत कानों में अमृत रस घोलने लगे, जब ओग्गु कथा सुनकर व्यक्ति मुग्ध हो जाए, जब बोनालु नृत्य देखकर चकित रह जाए और जब भारत की साझी संस्कृति का प्रतिबिंब दिखने लगे, तो समझना चाहिए कि हम तेलंगाना में हैं. भारत के 29 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया तेलंगाना, आज अपना 7 वां स्थापना दिवस मना रहा है.
...