भाजपा विधायक एटाला राजेंद्र को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अनुचित टिप्पणी के लिए मंगलवार को शेष सत्र के लिए तेलंगाना विधानसभा से निलंबित कर दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीनिवास रेड्डी ने विधायी मामलों के मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी द्वारा एक प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद राजेंद्र के निलंबन की घोषणा की.
...