राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की भी जानकारी दी. अपने नामांकन के साथ तेजस्वी ने एक हलफनामा भी दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति लगभग 8.1 करोड़ रुपए घोषित की.
...