⚡बिजनौर में मोबाइल फोन चुराते पकड़ा गया किशोर, लोगों ने जबरन सिर मुंडवाया, मामला दर्ज
By IANS
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले नगीना इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से मोबाइल फोन चुराते हुए पकड़े गए एक नाबालिग चोर को दुकानदार ने उसका जबरन सिर मुंडवा दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस हरकत में आई.