दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के बाहर सैकड़ों शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह शिक्षक देश की विभिन्न आईआईटी और एनआईटी से पढाई कर चुके हैं. तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (टेकिप) के तहत देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यरत यह शिक्षक स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे हैं.
...