वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत 35.72 करोड़ रुपये की क्रेडिट धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जीएसटी के प्रमुख आयुक्त और केंद्रीय उत्पाद शुल्क (चेन्नई आउटर) ने सोमवार को यह जानकारी दी. यहां जारी एक बयान में, प्रमुख आयुक्त जी. रवींद्रनाथ ने कहा कि जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग ने वेल्लोर जिले के पेरनामबट से 32 वर्ष की आयु के दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों की गिरफ्तारी विस्तृत जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए लगभग 50 खोजबीन के बाद 13 नवंबर को हुई। एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
...