तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार पर मेट्रो परियोजना को बेबुनियाद वजहों से मना करने का आरोप लगाया है. जवाब में केंद्र में आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने मेट्रो परियोजना की कमियां बताईं. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "यह दुख की बात है कि मुख्यमंत्री थिरु. स्टालिन ने मेट्रो पॉलिसी 2017 को लागू करने पर राजनीति करने और विवाद खड़ा करने का फैसला किया है, जो एक ऐसा तरीका है जिसे यह पक्का करने के लिए डिजाइन किया गया है कि मेट्रो रेल सिस्टम जैसे महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जनता को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो.
...