एक निंदनीय घटना में एक नवजात बच्ची को एक तौलिए में लपेटकर तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी इलाके में बहते पानी के एक नाले में फेंक दिया गया था. इसकी सूचना मिलने के बाद पंचायत अधिकारी जल्द ही वहां पहुंचे और बच्ची को बचा लिया. अगर पंचायत के लोग समय पर वहां नहीं पहुंचते तो बच्ची को बचाया नहीं जा सकता था, क्योंकि कुछ कुत्ते बच्ची के आस पास मंडरा रहे थे.
...