तमिलनाडु के कई हिस्सों में, खासकर चेन्नई में बुधवार को भारी बारिश जारी रही. लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है. चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चेतावनी दी है कि राज्य के पहाड़ी और तटीय इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है.
...