⚡भाजपा से निलंबित नवीन कुमार जिंदल को मिली जान से मारने की धमकी, मेल में उदयपुर का वीडियो भी अटैच
By IANS
उदयपुर में हुई हत्या के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. देश के राजनीतिक दल और धार्मिक संगठन भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं. इस बीच भाजपा से निलंबित चल रहे नेता नवीन कुमार जिंदल को भी जान से मारने की धमकी मिली है.