⚡सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा से भाजपा के 12 विधायकों का निलंबन रद्द किया, कार्रवाई को 'असंवैधानिक और मनमाना' बताया
By IANS
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा से भाजपा के 12 विधायकों के साल भर के निलंबन को असंवैधानिक और मनमाना बताते हुए इसे रद्द कर दिया. न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ने कहा कि निलंबन केवल सदन के एक सत्र के लिए हो सकता था.