⚡सुनेत्रा पवार कल ले सकती हैं बड़ा फैसला, एनसीपी-SP और राकांपा के विलय की अटकलों के बीच मुंबई में बुलाई विधायकों की बैठक
By Nizamuddin Shaikh
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मंगलवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगी. इस बैठक में पार्टी के शरद पवार गुट के साथ संभावित विलय और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है.