सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र बिहार के बांका लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. यह मुख्य रूप से ग्रामीण मतदाताओं वाला क्षेत्र है, जिसमें सुल्तानगंज और शाहकुंड दो प्रमुख विकास खंड शामिल हैं. यह क्षेत्र न सिर्फ अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण रहा है. इतिहास और संस्कृति की दृष्टि से सुल्तानगंज का विशेष महत्व है.
...