⚡पद्मश्री छुटनी देवी की कहानी: डायन बताकर जिनपर हुए बेहिसाब जुल्म, उनकी मुहिम से 500 महिलाओं को मिली नई जिंदगी
By IANS
छुटनी देवी को तीन सितंबर 1995 की तारीख अच्छी तरह याद है. इस दिन गांव में बैठी पंचायत ने उनपर जो जुल्म किये थे, उसकी टीस आज भी जब उनके सीने में उठती है तो जख्म एक बार फिर हरे हो जाते हैं.