⚡लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिए 30 अप्रैल को ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र
By Anita Ram
महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के बाद उपजे राजनीतिक विवाद के बीच, ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र में भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका और प्रतिनिधित्व पर गहन चर्चा की जाएगी.