कर्नाटक के शिमोगा जिले में गुरुवार रात को तेज धामके के बाद अफरातफरी मच गई. इस भीषण ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई. धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गई. हादसे के बाद इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई. वहीं, इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमोगा में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. शिमोगा के ज़िला कलेक्टर के मुताबिक कल रात शिमोगा में एक रेलवे क्रशर साइट पर हुए डाइनामाइट विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई.
...