व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के केस में नया अपडेट आया है. आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक्ट्रेस की कंपनी में काम करने वाले चार पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. चार में से एक का बयान दर्ज किया जा चुका है. बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को समन भेजा गया है.
...