भारत पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को अमेरिका के फैसलों पर जवाब देना चाहिए और भारत की तरफ से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए. अमेरिकी टैरिफ के भारत पर असर को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इसका निश्चित रूप से असर होगा, क्योंकि हमारा उनके साथ 90 अरब डॉलर का व्यापार है. अगर हर चीज 50 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी तो खरीदार भी सोचेंगे कि वे भारतीय चीजें क्यों खरीदें?
...