दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर के नेताओं की अहम सर्वदलीय बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी से मुलाकात की और घाटी में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने दोपहर 3 बजे दिल्ली में अपने आवास पर होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के 14 नेताओं को आमंत्रित किया है.
...