कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों फिर देश के भीतर चिंता की स्थिति को उत्पन्न कर दिया है. कोरोना के बढ़ते संकट और ज्यादा लोग इस वायरस से ग्रसित न हो इसलिए राज्य की सरकारें कई महत्वपूर्ण फैसलें पिछले कुछ समय से ले रही हैं. इसी कड़ी में गुजरात की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कोरोना के मद्देनजर गुजरात (Gujarat) की सरकार ने सभी स्कूल (School) और कॉलेज (Colleges) को 23 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है. इससे पहले भी COVID-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार स्कूल और कॉलेज को न खोलने का निर्णय लिया था. वहीं राज्य के सीएम ने जनता से अपील कर कोरोना काल के दौरान नियमों के पालन करने की बात कही है. क्योंकि कोरोना का संकट अब भी मंडरा रहा है.
...