⚡स्कूलों और कालेजों की छात्रवृत्ति में नहीं हो रही देर- मंत्रालय
By IANS
केंद्र सरकार ने मंगलवार को ऐसी खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया कि कोविड-19 महामारी के कारण छात्रवृत्ति से जुड़ी योजनाओं के तहत राशि के भुगतान में अधिक विलंब हो रहा है और इस कारण छात्रों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.