⚡अबकी दीपोत्सव में 12 लाख दीपों से होगा सरयू और अयोध्या का श्रृंगार
By IANS
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. हर वर्ष पिछले दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड टूट रहा है. इस बार भी यह इतिहास दोहराया जाना तय है.