साल 2013 में जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन 67 वर्षीय दलबीर कौर का रविवार को अमृतसर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनके परिवार के अनुसार, कौर ने शनिवार रात सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. सरबजीत सिंह की बेटी पूनम ने बताया कि उनकी बुआ पिछले एक साल से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं..
...