⚡ सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी : उत्तरी दिल्ली मेयर
By Bhasha
उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने शनिवार को कहा कि एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल नगर निगम द्वारा उनकी मुख्य मांगों पर सहमति व्यक्त करने के बाद समाप्त कर दी है. हालांकि, एनडीएमसी के अन्य श्रेणियों के कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर हैं.