संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी जीएसटी और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों ने लोक सभा में जमकर हंगामा किया. मंगलवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी, एनसीपी और लेफ्ट सहित अन्य पार्टियों ने जीएसटी और महंगाई का मुद्दा उठाना शुरू किया.
...