भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) के मु्द्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श करने का आह्वान किया है. SBI के आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि बृहद आर्थिक व्यवस्था और वित्तीय स्थिरता के मद्देनजर क्रिप्टोकरेंसी का मुद्दा बहुत सोचनीय है और इसमें गंभीर मुद्दे शामिल हैं, इसलिए इसपर गहरा विचार होना चाहिए.
...