दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजामों को लेकर कमर कस ली है. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सिम कार्ड डीलरों, गेस्ट हाउस और होटलों पर विशेष ध्यान देने के साथ सतर्कता तेज कर दी है. सभी स्टेशन हाउस ऑफिसर्स (एसएचओ) को सिम काडरें की फर्जी बिक्री पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं. अगर ग्राहकों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण में कोई गड़बड़ी मिल रही है तो दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जा रही है और यहां तक कि लापरवाही के लिए उन पर मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है.
...