केंद्र सरकार ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को चार पद्म विभूषण,17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्रेणी के कुल 128 पद्म सम्मानों को दिए जाने की घोषणा की है. इन पद्म पुरस्कारों में 13 लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है और अन्य प्रतिभागियों में 34 महिलाएं तथा अनिवासी भारतीयों, भारतीय मूल और अन्य क्षेत्रों के दस लोग शामिल हैं.
...