⚡2021-22 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान 10.5% पर बरकरार
By Dinesh Dubey
देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि से सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है. इस बीच आर्थिक मोर्चे को लेकर एक राहतभरी खबर आई. केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य को 10.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है.