⚡राजू श्रीवास्तव के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक, बोले मेहनत से बनाई पहचान
By IANS
देश के विख्यात हास्य कलाकार और यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में 42 दिनों बाद निधन हो गया. उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक जताया कहा कि मेहनत, संघर्ष से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी.