भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में हैं. रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को सिडनी में ऐतिहासिक और रणनीतिक नौसैनिक फैसिलिटी एचएमएएस कुत्ताबुल का दौरा किया. रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 अक्टूबर, 2025 को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
...