बता दें की लखासर में रहने वाले रुघवीर सिंह की पत्नी संजू कंवर का अवैध संबंध दूसरे गांव के गणेश सिंह के साथ था. विवाह के पहले से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और मिलते रहते थे. संजू की शादी रुघवीर से होने के बाद भी दोनों अक्सर मिला करते थे,लेकिन पति के होते संजू और गणेश ज्यादा नहीं मिल पाते थे.
...