⚡राजस्थान में 1 सितंबर से कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल
By Diksha Pandey
राजस्थान सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वह कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए 1 सितंबर से निजी और सरकारी स्कूलों को फिर से खोलेगी. सरकार ने हालांकि कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए अगले आदेश तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी.