⚡राजस्थान के टोंक में हादसा, तेज रफ्तार के चलते बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 यात्री घायल
By IANS
राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे 148डी पर तारण गांव के पास मंगलवार सुबह रोडवेज की एक बस गहरे गड्ढे में पलट गई. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं. रोडवेज की बस सवाई माधोपुर से टोंक की तरफ आ रही थी.