राजस्थान की राजधानी जयपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 42 साल के व्यक्ति की कुछ लोगों ने हत्या कर दी. इस हत्या के मामलें में जयपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. जिसमें से एक नाबालिग है. रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के बस्सी इलाके में दोनों आरोपी एक 42 साल के शख्स जिसका नाम रामवतार है. उसके साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इस दौरान उनकी शराब खत्म हो गई. नशे में धुत सुरेश नामक शख्स ने रामवतार से और भी शराब की बोलते मंगवाने के लिए कहा. इस दौरान दोनों में शराब की बोतल को लेकर बहस होने लगी. जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस दौरान 42 साल के रामवतार ने सुरेश को एक लात मार दी.
...