⚡Rajasthan: नाबालिग से कुकर्म के आरोप में जज गिरफ्तार, कोर्ट में होगा पेश
By IANS
अधिकारियों ने कहा कि 14 साल के बच्चे से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार न्यायाधीश जितेंद्र गुलिया को गुरुवार को भरतपुर की एक अदालत में पेश किया जाएगा. जयपुर से पकड़े गए गुलिया को भरतपुर लाया गया जहां आरबीएम अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण किया गया.