राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का शनिवार को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है. रामेश्वर डूडी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में किसानों की मजबूत आवाज के रूप में जाने जाते थे.
...