राजस्थान से एक बड़ी खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के जालोर में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल से लौट रहे थे तभी एक कार ने उन्हें रौंद दिया. बहरहाल, जिला कलेक्टर और एसी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
...